मीशो से पैसे कैसे कमाए / Meesho App Se Paise Kaise Kamaye
आजकल बहुत सारे ऑनलाइन App हैं। जहां लोग ऑनलाइन तरीके से घर बैठे पैसे कमा सकते हैं। आज हम आपको Meesho App के बारे में बताएंगे। यह एक ऐसा App है जिससे आप आसानी से पैसे कमा सकते हैं। तो आइए पहले ये जानते हैं कि Meesho App क्या है।
Meesho App क्या है
Meesho App की स्थापना सन 2015 में हुई थी। Vidit और Sanjeev Barnwal जो IIT-delhi के Owner है, इन दोनो के द्वारा Meesho App की स्थापना की गई थी। मीशो एप एक ऑनलाइन एप्लीकेशन है जहां आप बिना किसी भी तरह के Investment किए ही हर महीने में अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं।
दरअसल में, यह एक ऑनलाइन Resale Platform है, जिसे आप सीधी तौर पर डिजिटल मार्केटिंग करने वाली एक मोबाइल एप्लीकेशन भी कह सकते हैं। अब आप लोग सोच रहे होंगे कि आखिर रिसेलिंग एप का मतलब क्या होता है।
Actually मीशो एप वह ऑनलाइन स्टोर होता है जहां भारत की बड़ी-बड़ी होलसेल कंपनियां, अपने प्रोडक्ट को लिस्ट करती है इस लिस्ट में आप अपना अकाउंट खोल कर किसी भी प्रोडक्ट को आसानी से सोशल मीडिया साइट पर सेल करके कमीशन के रूप पैसा कमा सकते हैं।
Example-
Example के तौर पर मान लीजिए की एक अच्छा स्मार्टफोन जिसकी कीमत 10000 हैं, जिस पर आपको 5% का कमीशन मिल रहा है। तो अगर आप अपनी Link से किसी Group में उसे शेयर करते हैं और फिर अगर आपके दिए हुए लिंक से कोई व्यक्ति इस स्मार्टफोन को खरीद लेता है। तो आप एक शेयर से 10000 का 5% यानी कि आप स्मार्टफोन के बिकने से 500 कमा सकते हैं।
Meesho App की प्रोडक्ट क्वालिटी
Meesho App अपने प्रोडक्ट की क्वालिटी को लेकर काफी Strict होती है। वह अपनी चीजों की काफी स्टैंडर्ड मेंटेन करती हैं जो कि एक यूजर के लिए क्वालिटी के दिशा से अच्छी बात है। यही नहीं उनके यहां पर फ्लैक्सिबल एक्सचेंज और रिटर्न पॉलिसी की भी सुविधा मौजूद है। यदि किसी कस्टमर को प्रोडक्ट को लेकर कोई प्रॉब्लम होती है तो कस्टमर से रेगुलर फीडबैक आने से मीशो उनकी मदद करती है, यह सुनिश्चित करने के लिए कि उनके प्रोडक्ट की क्वालिटी हमेशा अच्छी हो।
क्या Meesho App एक सुरक्षित App है
मीशो एप पूरी तरीके से सुरक्षित ऐप है। यह कोई फ्रॉड नहीं है। यह एक Bengaluru-Based Social Commerce Platform है। जो कि उनके बिजनेस को बढ़ाने में सोशल मीडिया की मदत से Resllers और Emerging brands की हेल्प करती है।
मीशो एप से पैसे कैसे कमा सकते हैं
आपकी कमाई आपके नेटवर्क पर डिपेंड करेगी। मतलब यह आप पर है की, आप मीशो के उत्पाद को कितने लोगों तक पहुंचा पाते हैं और उनमें से कितने लोग प्रोडक्ट को खरीदते हैं। अगर आप किसी ऑनलाइन डील्स, बेस्ट सेलिंग ऑफर के किसी बड़े ग्रुप के सदस्य हैं तो आपके लिए ये बहुत अच्छी बात है। क्योकि ग्रुप में आपके दिए हुए लिंक से बहुत से लोग प्रोडक्ट को खरीद सकते हैं। जिससे आपकी कमाई होने के ज्यादा चांसेस है।
मीशो एप से कितने पैसे कमा सकते हैं
मीशो की टीम कहती हैं कि अगर उनके प्लेटफार्म का इस्तेमाल करते हैं तो सेलर हर महीने करीब 20 हजार से लेकर 25 हजार आसानी से कमा सकते हैं। इसमें आपको प्रोडक्ट के साथ बहुत से रेंज देखने को मिलेंगे जैसे कि फैशन, लाइफ स्टाइल और भी दूसरे Categories।
एक रिपोर्ट के मुताबिक Meesho के पास तकरीबन 8 लाख Social सेलर है वह भी इंडिया के 500 टाउनों से। और उन्होंने अपना बिजनेस बिल्कुल ही शून्य से प्रारंभ किया है। वहीं मीशो के प्लेटफार्म में करीब 4 मिलीयन Consumers मौजूद है।
Meesho App के फायदे
• मीशो मार्जिन को जोड़कर आप अधिक कमाई कर सकते हैं।
• इस ऐप में आपको हर सप्ताह में एक लक्ष्य मिलता है, जिन्हें पूरा करके आप ऊपरी कमाई भी कर सकते हैं।
• अपना प्रॉफिट मार्जिन आप महीने के तीन खास तारीखो को जैसे 10, 20 और 30 तारीख को प्राप्त कर सकते हैं।
• इसके साथ ही आप इस एप के Referral प्रोग्राम को भी join कर सकते हैं, जिससे आपकी इनकम में बढ़ोतरी होगी।
• इस ऐप में आपको पहली खरीदारी में 150 रुपए और अगले डेढ़ साल तक 1 प्रतिशत बोनस कमीशन के रूप में मिलता है।
Meesho App पर रजिस्टर कैसे करें
सबसे पहले आप मीशो ऐप को डाउनलोड करें। फिर आप वहां पर अपना अकाउंट बना लें। वहां अकाउंट बनाने के बाद आप खुद देख पाएंगे कि की वहां पर कितने परिमाण में प्रोडक्ट मौजूद है, और वह भी कितने सस्ते दामों में ही। अगर आप चाहे तो उन प्रोडक्ट को अपने लिए खरीद भी सकते हैं। क्योंकि वहां पर आपको प्रोडक्ट जितने सस्ते में मिलेंगे, वह प्रोडक्ट आपको अमेजॉन और फ्लिपकार्ट जैसे एप्लीकेशन पर नहीं मिलेंगे।
आपको मीशो एप ओपन करके अपना मोबाइल नंबर वेरीफाई करना है। उसके बाद आपके सामने एक वीडियो चलने लगेगा जिसमें आपको मीशो रीसेलिंग बिजनेस से जुड़ी और मीशो एप से पैसे कैसे कमा सकते हैं इनके बारे में बताया जाएगा। आप उसे देखकर समझ सकते हैं। अगर आप नहीं देखना चाहे तो आप वीडियो को Skip भी कर सकते हैं। इसके बाद आपसे कुछ जानकारी पूछा जाएगा आपको अपने बारे में कुछ जानकारी जो आपसे मांगी जाएगी उन सब जानकारी को भर देना है। और बाद में आपको होम पेज पर आकर अपना प्रोफाइल बनाना है।








0 comments:
Post a Comment